छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण…

शासकीय योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत महाराजपुर, खोभा एवं केशोटोला का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत महाराजपुर में पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पूर्ण एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर विभिन्न शासकीय योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का अवलोकन कर विद्यालय परिसर में निर्मित प्रार्थना शेड का भी निरीक्षण किया।

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत खोभा में आवास पारा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों तथा निर्माणाधीन रिचार्ज शाफ्ट का निरीक्षण किया। महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित दुकान का अवलोकन करते हुए समूह की महिलाओं से उनकी आय एवं आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में सूर्य सभा का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना बिजली व्यय में बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत केशोटोला में नवाचार एवं श्रमदान से विकसित की जा रही आवास वाटिका का निरीक्षण किया तथा इसके बेहतर विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत परिसर में संचालित सी-मार्ट का भी अवलोकन किया तथा महिला स्व-सहायता समूहों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी की। उन्होंने कहा कि महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से ग्रामीण आजीविका सशक्त होगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत छुरिया  होरीलाल साहू, एसडीओ (आरईएस)  जीपी लरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
kgnews

Recent Posts

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

CG : प्रेमी की मौत से सदमे में चली गई प्रेमिका, घर में लगाई फांसी …

सूरजपुर। जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत…

7 minutes ago
CG : सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिले अमित जोगी …

CG : सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिले अमित जोगी …

रायपुर/दिल्ली। अमित जोगी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मिडिया में बताया,…

14 minutes ago
CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

CG : पुलिस टीम कोरबा में बाल विवाह रोकने में सफल …

कोरबा। कोरबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल…

23 minutes ago
राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

राजनांदगांव : बुद्धू भरदा में बाल कैबिनेट का किया गया गठन…

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुद्धू भरदा डोंगरगांव में शनिवार को बाल केबिनेट का…

29 minutes ago
CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

CG : महिला को रौंदने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना मामले में…

32 minutes ago
राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

राजनांदगांव : पौधे लगाकर सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली…

डोंगरगढ़| राजपूत महिला समूह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

1 hour ago