अंबागढ़ चौकी| विकासखंड अंबागढ़ चौकी के संकुल आतरगांव के शिक्षकों ने शनिवार को प्रधान पाठक एवं योग शिक्षक अशोक कुमार साहू को विदाई दी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माहुद मचान्दुर से शासकीय शैक्षणिक कार्य से निवृत होने वाले व योग शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले प्रधान पाठक का संकुल के सभी शिक्षकों ने श्रीफल, शॉल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इनके नेतृत्व में अंचल के छात्र-छात्राओं ने राज्य, नेशनल योगा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संकुल प्राचार्य राजेंद्र कुमार बाम्बेश्वर, प्राचार्य माहुद डॉ.प्रणिता बंसोड़, व्याख्याता निशा वर्मा, संकुल समन्वयक पवन सोरी, लेख राम ठाकुर, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला हेमंत मेश्राम, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक योगेश साहू, पूर्णिमा यादव आदि मौजूद थे।












Leave a Reply