राजनांदगांव : गौरव पथ से रानी सागर तक अंधेरा बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | गौरव पथ पर दिग्विजय कॉलेज के सामने से चौपाटी और रानी सागर किनारे तक रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्ट्रीट लाइट बंद होने या पर्याप्त प्रकाश नहीं मिलने से सड़क पर अंधेरा है। यह मार्ग सुबह-शाम मॉर्निंग वॉक, साइकिलिंग और आवागमन के लिए काफी व्यस्त रहता है।

अंधेरे के कारण वाहन चालकों को हादसे की आशंका बनी रहती है। बंद स्ट्रीट लाइट की तत्काल मरम्मत और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।

See also  CG : पीएम सूर्य घर योजना से रंजना साहू बनीं ऊर्जा आत्मनिर्भर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *