राजनांदगांव : श्रावणी मेला एक्सप्रेस का राजनांदगांव में भी रुकेगी…

राजनांदगांव | सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी-मधुपुर- इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08895-08896 में बड़ी संख्या में बर्थ उपलब्ध होने की जानकारी दी है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल पांच-पांच फेरों में संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और बृजराजनगर स्टेशन पर रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को देवघर तक सीधे और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा। 27 जुलाई की स्थिति में सभी फेरों में एसी-थ्री और स्लीपर दोनों श्रेणियों में पर्याप्त कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।

See also  CG : पाइल्स मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, हॉस्पिटल में परिजनों का हंगाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *