राजनांदगांव | शिवनाथ सद्भावना समिति फेस-2-3 शिवनाथ कॉलोनी ने कारगिल विजय दिवस मनाया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में सहभागी रहे भूतपूर्व सैनिक नायब सूबेदार रोहित साहू का श्रीफल, शॉल भेंटकर सम्मान किया गया।
नागरिकों ने उनके साहस, शौर्य व राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद व समिति के संरक्षक शेखर लश्करे, अशोक चौबे, समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।







Leave a Reply