राजनांदगांव : फिल्टर प्लांट की सफाई में देर, सुबह नहीं खुले नल…

राजनांदगांव | मोहारा के फिल्टर प्लांट की सफाई में देर होने से सुबह शहर के कई हिस्सों में नल नहीं खुल सके। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा। सफाई कार्य के चलते सोमवार शाम भी सप्लाई ठप रही। दो टाइम नल नहीं खुलने की वजह से लोगों को पीने की पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

गंदे पानी की शिकायत को देखते हुए 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सीएफएल की सफाई सोमवार दोपहर से शुरु की गई थी। निगम के जल विभाग प्रभारी प्रणय मेश्राम ने बताया ​ि​क सफाई कार्य पूरा कर लिया गया हैं। मंगलवार शाम में सभी हिस्से में नल खुले हैं। बुधवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। स्थिति पर नजर रखे हैं।

See also  CG : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *