मोहला : देवरसुर में 19 पेटी अवैध गोवा व्हिस्की जब्त, आरोपी गिरफ्तार…

मोहला , मोहला पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरसुर से 19 पेटी गोवा व्हिस्की जब्त की है। पुलिस ने 171 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

27 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरसुर में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर घनश्याम निषाद के खेत-बाड़ी स्थित मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 19 पेटी गोवा व्हिस्की के कुल 1950 पौवा, यानी 171 बल्क लीटर शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी घनश्याम निषाद (42) निवासी ग्राम देवरसुर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बरामद शराब को पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया।

See also  CG : वकील से 47 लाख की साइबर ठगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *