CG : जेल परिसर के गैसीफायर प्लांट में कूदा कैदी, सुसाइड से हड़कंप …

CG : जेल परिसर के गैसीफायर प्लांट में कूदा कैदी, सुसाइड से हड़कंप …

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को डबल मर्डर के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी ने सुसाइड कर लिया। बंदी ने जेल परिसर में गैसीफायर प्लांट की जलती भट्टी में छलांग लगा दी। मृतक की पहचान राहुल ऊर्फ विकेश कंवर (46) के रूप में हुई है, जो बम्हनीडीह चांपा का रहने वाला था। राहुल पिछले 10 साल से जेल में बंद था। बता दें कि बिलासपुर सेंट्रल जेल में पिछले एक महीने में 5 बंदियों की मौत हो चुकी है। 23 जून को पॉक्सो के आरोपी नीलू जगत की हत्या जेल के भीतर हुई थी। इसके बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे रायगढ़ निवासी रामभरोसे माझी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई। जून में ही गतौरा निवासी राजू गोंड और उससे पहले धर्मेंद्र सिंह की भी जेल में मौत हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह सहित पुलिस अफसरों की टीम सेंट्रल जेल पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर जेल अधिकारियों से जानकारी ली। FSL और पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है।

See also  राजनांदगांव : पिनकापार के आंगनबाड़ी केंद्र में न्योता भोज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *