CG : ED कोर्ट में आज टामन सिंह की पेशी, एजेंसी के हाथ लगे घोटाले का डिजिटल साक्ष्य …

CG : ED कोर्ट में आज टामन सिंह की पेशी, एजेंसी के हाथ लगे घोटाले का डिजिटल साक्ष्य …

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश करेगा। 5 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद ईडी उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड या न्यायिक अभिरक्षा (जेल) की मांग कर सकती है।भौगोलिक संदर्भ जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने टामन सिंह सोनवानी को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजेंसी का दावा है कि पूछताछ के दौरान सीजीपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। ईडी के अनुसार, जांच के दौरान ऐसे दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनसे सीजीपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित हेराफेरी और अवैध आर्थिक लेन-देन के संकेत मिले हैं।

एजेंसी का आरोप है कि साल 2021 में सीजीपीएससी भर्ती नियमों में परिवार की परिभाषा में बदलाव किया गया। इससे हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) से जुड़े प्रावधान कमजोर हुए और रिश्तेदारों के चयन का रास्ता आसान हो गया। ईडी का कहना है कि पीएमएलए-2002 की धारा 50 के तहत दर्ज बयान के दौरान टामन सिंह सोनवानी ने कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए। एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाईं और पूछताछ में पूरा सहयोग नहीं किया।

See also  राजनांदगांव : दीवारों पर उकेरी चित्रकारी बदरंग हो चुकी, फीकी पड़ रही शहर की पहचान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *