अभनपुर। लखना गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इस,घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि हत्या या किसी अन्य कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को बाहर निकालकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही युवती की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत और कौतूहल का माहौल बना हुआ है।
CG : अभनपुर के पास युवती की हत्या …










Leave a Reply