राजनांदगांव : ई-ऑफिस के जरिए अफसरों की जवाबदेही बढ़ेगी: कलेक्टर…

मोहला , कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक हुई। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिले के विभिन्न विभागों योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की। सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली का गंभीरतापूर्वक, प्रभावी संचालन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सुशासन को बढ़ावा मिलेगा। ई-ऑफिस के संचालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारियों को ई-ऑफिस मूल्यांकन व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिए जाने वाले पुरस्कारों की जानकारी देते हुए इसके क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

ई-ऑफिस संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का नियमित अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की सतत समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

बस्तर मुन्ने सर्वेक्षण, डेटा एंट्री कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

See also  छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *