CG : आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दावा-आपत्ति आवेदन 8 अगस्त तक …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

ऑनलाइन माध्यम से विभागीय पोर्टल पर प्रस्तुत किए जा सकेंगे आवेदन
बेमेतरा । एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत जारी अनंतिम चयन सूची पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मापदंडों के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 से 8 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला ने बताया कि अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति निर्धारित अवधि के भीतर विभागीय वेबसाइट https://avw.e-bharti.in/ पर आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन प्रस्तुत करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जारी सूचना के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र डंगनिया (ब) 02, डोलीपारा, ग्राम पंचायत डंगनिया (ब) में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद के संबंध में अनंतिम सूची जारी की गई है। पात्र अभ्यर्थी सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर भर्ती प्रक्रिया में सहभागी बनें।

See also  CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार एवं प्रोत्साहन योजनाओं के लिए 5 अगस्त तक आवेदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *