CG : छात्रा से 12 लाख की ठगी, IIIT में एडमिशन दिलाने का झांसा …

CG : छात्रा से 12 लाख की ठगी, IIIT में एडमिशन दिलाने का झांसा …

बिलासपुर। बिलासपुर में प्रतिष्ठित IIIT हैदराबाद में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर एक छात्रा से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को एडमिशन कंसल्टेंसी से जुड़ा बताते हुए SAT परीक्षा के माध्यम से एडमिशन सुनिश्चित कराने का दावा किया और अलग-अलग किस्तों में लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा और उसके परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि SAT के जरिए IIIT हैदराबाद में प्रवेश सुनिश्चित है। आरोपियों के कहने पर परिजनों ने पुणे स्थित खाते में 4 लाख रुपये और हैदराबाद स्थित खाते में 8 लाख रुपये आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 12 लाख रुपये आरोपियों को भेजे गए। राशि जमा कराने के बाद भी जब छात्रा को एडमिशन लेटर नहीं मिला, तो परिजनों ने आरोपियों से संपर्क किया। शुरुआत में वे टालमटोल करते रहे, लेकिन बाद में अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। इसके बाद पीड़ित पक्ष को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।शिकायत के आधार पर तारबहार थाना पुलिस ने तीन मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन, RTGS ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

See also  सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा: मंत्री टंक राम वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *