CG : तस्मे गुरूवे नम: की जयकारा से गूंजा अनुपम गार्डन …

CG : तस्मे गुरूवे नम: की जयकारा से गूंजा अनुपम गार्डन …

रायपुर। पतंजलि योग समिति अनुपम गार्डन रायपुर छत्तीसगढ के साधको ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा बडे ही हर्षोल्लास एवम गुरू परम्परा के साथ मनाया । जय गुरूदेव.., जय गुरूदेव.. की जयकारा एवम तस्मे श्री गुरवे नम: की भावना से ओतप्रोत होकर सभी साधको ने गुरूजी को प्रणाम कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। योगाचार्य छबिराम साहू जी सहित योग शिक्षक जे. पी. साहू, विश्राम यादव एवम ढालचंद जैन, वर्षा जैन का भी शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

पतंजलि योग समिति अनुपम गार्डन रायपुर छत्तीसगढ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ योगाचार्य छबिराम साहू राज्य प्रभारी भारतीय शिक्षा बोर्ड छत्तीसगढ, पूर्व सह- राज्य प्रभारी पंतजलि योग समिति छत्तीसगढ, एवम सेवानिवृत्त असिस्टेंट प्रोफेसर डाइट रायपुर छत्तीसगढ का शाल – श्रीफल एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवम अभिनंदन किया गया । उल्लेखनीय है कि अनुपम गार्डन रायपुर छत्तीसगढ में विगत वर्ष 2012 से नियमित योग कक्षाएं संचालित हो रही है। सभी साधकगण को यहां योगाचार्य छबिराम साहू द्वारा नि:शुल्क योगाभ्यास सिखाये जाते है। अनेकों साधकगण शारिरिक और स्वास्थ्यगत लाभ ले चुके है। ‘ करे योग, रहे निरोग’ योग करेंगे, रोज करेंगे की भावना से प्रतिदिन साधकगण योगाभ्यास करते है। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अनुपम गार्डन रायपुर में भजन गायन भी हुआ। दक्षिण-एशियाई और प्रवासी गुरुवाणी के माध्यम से सभी साधकगण को गुरूजी ने शुभकामनाए भी दिए। प्राचीनकाल से चले आ रहे गुरू- शिष्य परम्परानुसार को गरिमापूर्ण मनाया गया। जय गुरूदेव, जय गुरूदेव का जयकारे भी लगाये गए। साथ ही सभी साधकों द्वारा गुरूजी छबिराम साहू का शाल- श्रीफल एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया ।

See also  CG : बिलासपुर में बढ़ते मलेरिया मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *