राजनांदगांव : धर्मसभा में श्रीसंघ चातुर्मास समिति ने किया सम्मान…

डोंगरगांव| नगर में साध्वी आज्ञांजना जी मसा व साध्वी आगमरूचि जी मसा आदि ठाणा-2 के सानिध्य में चातुर्मास के दौरान धर्मप्रभावना जारी है। प्रतिदिन धर्मसभा, स्वाध्याय, आराधना व तप-साधना के माध्यम से श्रावक-श्राविकाओं में धार्मिक उत्साह का संचार हो रहा है।

इसी क्रम में साध्वी आगमरूचि जी मसा के सांसारिक दादा हीरालाल देशलहरा व पिता युधिष्ठिर देशलहरा धर्मसभा में पहुंचे। उनके आगमन पर श्रीसंघ, चातुर्मास समिति के द्वारा बहुमान (सम्मान) किया गया। साध्वी के संयम जीवन और धर्म साधना के प्रति परिवारजनों की भावनाओं को श्रावक-श्राविकाओं ने भी श्रद्धा व आत्मीयता के साथ अनुभव किया।

See also  केदमा में तिरंगे की शान के साथ विकास की नई सौगातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *