राजनांदगांव : क्रिकेट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम विजेता, मिला 15 हजार…

डोंगरगढ़ , रेलवे इंस्टीट्यूट डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित रेलवे विभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी खेला गया। फाइनल मैच रनिंग विभाग एवं इंजीनियरिंग विभाग के मध्य हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए इंजीनियरिंग विभाग की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार इंजीनियरिंग विभाग के घनश्याम निषाद को प्रदान किया। विजेता व उपविजेता टीम को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 15000 रुपए आईटीबीपी ने और द्वितीय पुरस्कार 10000 रुपए रेलवे इंस्टीट्यूट डोंगरगढ़ ने दिया। बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर व बेस्ट फॉरवर्ड के पुरस्कार भी ​ि​दया गया।

अतिथियों ने विजेता टीम व सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन व आपसी सौहार्द के साथ खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया। फाइनल मुकाबले से पूर्व आईटीबीपी व एनएफसी के मध्य फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेला गया। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के मुकेश भास्कर थे।

अध्यक्षता सचिव रेलवे इंस्टीट्यूट डोंगरगढ़ एस वेंकट स्वामी ने की। विशेष अतिथि रेलवे के वेलफेयर इंस्पेक्टर देवेन्द्र साखरे उपस्थित थे। एसके भारद्वाज, अजय निगम, नितिन मीणा, दलीप यदुवेंदु, नरेश वर्मा, हेमन लाल साहू, सचिन कुमार, कुलेश्वर नागवंशी मौजूद थे।

See also  राजनांदगांव : घोटिया गांव में बनेगा यादव समाज का भवन, भूमिपूजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *