डोंगरगढ़ , छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनांदगांव द्वारा राजपूत भवन न्यू चंद्रा कॉलोनी राजनांदगांव में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह थे। अध्यक्षता महापौर मधुसूदन यादव ने की। विशिष्ट अतिथि सचिन बघेल, पूर्व महापौर हेमा देशमुख थीं। छग राजपूत महासभा राजनांदगांव अध्यक्ष विष्णु बहादुर, महासचिव जय नारायण सिंह, आरएन सिंह, विशाल सिंह परिहार मौजूद थे। अतिथियों ने राजनांदगांव व उप इकाइयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व विशिष्ट जनों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान इकाई डोंगरगढ़ के डॉ. आलोक कलचुरी को चिकित्सा के क्षेत्र के लिए, छात्र में आदित्य सिंह, हिमांशी, मेधावी बच्चों को उच्च अंक अर्जित करने पर प्रदान की गई। अतिथियों ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पुरुष वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवेन्द्र दीप सिंह, नागेन्द्र परिहार, अवनीष सिंह, शैलेन्द्र परिहार, भूपेंद्र सिंह, विजय सिंह (भोला), एचपी सिंह, अमरेश्वर सिंह, रमाकांत सिंह ठाकुर, डॉ. आलोक कलचुरी, महिला वर्ग प्रकोष्ठ से शीला सिंह गहरवार, अध्यक्ष राधा देवी सिंह, रूबी सिंह गहरवार, सुलभा सिंह, प्राची सिंह, प्रतिभा कलचुरी, लीना गहरवार, कार्यकारिणी में अचला सिंह ने शपथ ग्रहण किया।
इकाई डोंगरगढ़ के पदाधिकारियों व समाज ने अभिषेक सिंह व मधुसूदन यादव को डोंगरगढ़ के राजपूत भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के लिए व भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौंपा।








Leave a Reply