राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर घास मद की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण …

राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर घास मद की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सेम्हरा में राजस्व विभाग की टीम ने घास मद की शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा ग्राम सेम्हरा स्थित खसरा नंबर 449 की भूमि का जांच एवं स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान उक्त घास मद की शासकीय भूमि पर चुरामन पिता मनबोध द्वारा अतिक्रमण किया जाना पाया गया। इसके बाद अतिरिक्त तहसीलदार सोनित मेरिया के नेतृत्व में राजस्व अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नियमानुसार कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

See also  CG : जांच में फेल हुआ पनीर सैंपल, फैक्ट्री सील, पूरे छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हो रही थी सप्लाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *