CG : जिले में अब तक 597.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

दुर्ग। जिले में 1 जून 2026 से 20 अगस्त 2026 तक 597.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 747.0 मिमी तहसील पाटन में तथा न्यूनतम 449.5 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 685.4 मिमी, तहसील बोरी में 589.6 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 653.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 479.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 20 अगस्त 2026 को तहसील दुर्ग में 4.4 मिमी, तहसील धमधा में 4.9 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 4.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 4.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 4.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

See also  CG : जांच में फेल हुआ पनीर सैंपल, फैक्ट्री सील, पूरे छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हो रही थी सप्लाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *