राजनांदगांव : संदीप के परिवार को डॉ. सिंह ने 50 हजार की सहायता राशि दी…

राजनांदगांव : संदीप के परिवार को डॉ. सिंह ने 50 हजार की सहायता राशि दी…

राजनांदगांव , इंदिरा नगर निवासी स्वर्गीय संदीप साहू के परिजनों को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। यह सहयोग महापौर मधुसूदन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के समन्वय से उपलब्ध कराया गया। संदीप साहू ने कांग्रेस शासनकाल में गौ तस्करों से गौ माता की रक्षा करते हुए जान दी थी। उस समय परिजनों और मित्रों ने शासन और जनप्रतिनिधियों से आर्थिक मदद मांगी थी। परिवार को तब की सरकार से कोई सहायता नहीं मिली थी।

भाजपा सरकार बनने के बाद शहीद परिवार और साथियों ने फिर से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। परिवार की स्थिति को देखते हुए डॉ. रमन सिंह ने दोबारा सहायता राशि देकर परिवार को संबल दिया। मौके पर कोमल सिंह राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सुनील सेन, संदीप साहू की मां रेशमी साहू, भाई संतोष साहू मौजूद रहे। परिजनों और मित्रों ने कहा कि यह मदद सिर्फ आर्थिक नहीं है। यह संदीप साहू के साहस, त्याग, बलिदान के सम्मान का प्रतीक है। परिवार ने कहा कि यह सहयोग कठिन समय में सहारा देगा।

See also  राजनांदगांव : प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर सेवा लाभ देने की मांग, शिक्षकों का प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *