CG : पीएम आवास योजना-ग्रामीण में 28,421 परिवार पात्र, 2,048 अपात्र …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

ग्रामसभा में परीक्षण के बाद जारी हुई पात्र-अपात्र परिवारों की सूची, 10 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अवसर

एमसीबी/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 में सर्वेक्षित परिवारों की पात्रता का ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित विशेष ग्रामसभाओं में परीक्षण किया गया। ग्रामसभा से अनुमोदन के बाद जनपद पंचायतों के माध्यम से पात्र एवं अपात्र परिवारों की सूची जिला कार्यालय को प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मनेन्द्रगढ़, भरतपुर एवं खड़गवां जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 30,469 सर्वेक्षित परिवारों में से 28,421 परिवार पात्र पाए गए हैं, जबकि 2,048 परिवार अपात्र घोषित किए गए हैं।
जनपदवार स्थिति के अनुसार मनेन्द्रगढ़ जनपद पंचायत में 9,221 सर्वेक्षित परिवारों में से 8,522 पात्र एवं 699 अपात्र, भरतपुर में 13,034 में से 12,392 पात्र एवं 642 अपात्र तथा खड़गवां में 8,214 सर्वेक्षित परिवारों में से 7,507 पात्र एवं 707 परिवार अपात्र पाए गए हैं।

10 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति
जिला प्रशासन द्वारा पात्र एवं अपात्र हितग्राही परिवारों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। सूची में शामिल किसी परिवार को अपने नाम या पात्रता को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति होने पर संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में 10 सितंबर 2026 को शाम 5ः30 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर लिखित दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।

ग्राम पंचायतों और वेबसाइट पर उपलब्ध है सूची
पात्र एवं अपात्र परिवारों की सूची का अवलोकन संबंधित ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर के सूचना पटल पर किया जा सकता है। इसके अलावा सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
जिला प्रशासन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की वेबसाइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/
जिला प्रशासन ने संबंधित परिवारों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर लें तथा यदि कोई दावा-आपत्ति हो तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित जनपद पंचायत में लिखित रूप से प्रस्तुत करें।

See also  CG : जीपीएम के 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *