CG : तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री यादव, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित…

CG : तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री यादव, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित…

दुर्ग । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया तथा स्कूल में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली।

शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचि और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी लिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मजबूत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

तर्रीघाट स्कूल में निरीक्षण के दौरान मंत्री यादव ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर निरंतर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो।

विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से खुलकर संवाद किया और स्कूल से जुड़ी अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने प्रार्थना स्थल पर डोमशेड निर्माण तथा विज्ञान कक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग रखी।

शिक्षा मंत्री ने बच्चों से उनके पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों तथा भविष्य के लक्ष्य के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें और शिक्षकों द्वारा बताए गए मार्गदर्शन का पालन करें। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकते है।

See also  CG : मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना के 31वें किस्त की राशि का करेंगे भुगतान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *