CG : सावन के अंतिम सोमवार कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने किया रुद्राभिषेक…

CG : सावन के अंतिम सोमवार कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने किया रुद्राभिषेक…

रायपुर । कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राजकुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की गई।

रुद्राभिषेक में दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज ने उपस्थित होकर समाज को आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान के रूप में पं. प्रमोद मिश्रा एवं पं. आशीष बाजपेई ने शिव अर्चना की। इस कार्यक्रम के संयोजक श्रीकांत अवस्थी, जयशंकर तिवारी तथा समस्त महिला मंडल एवं युवा मंडल थे। कार्यक्रम के पश्चात् उपस्थित भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।

See also  CG : परकेली बैराज सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.64 करोड़ रूपए स्वीकृत ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *