CG : सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

बलौदाबाजार: सीएम हेल्पलाईन 1076 में दर्ज शिकायत एवं जनपद पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर कार्य मे लापरवाही बरतने के मामले मे जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार सीएम हेल्पलाईन 1076 में दर्ज शिकायत एवं सीईओ जनपद पंचायत पलारी के प्रस्ताव के आधार पर एवं आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत रसौटा के पंचायत सचिव बालाराम कुर्रे ग्राम पंचायत मुख्यालय में हमेशा अनुपस्थित रहते हैं एवं अधिकांश समय मोबाईल बंद रहता है जिसके कारण ग्राम पंचायत के हितग्राहीमूलक कार्यों एवं अन्य कार्यों का समय-सीमा में संपादन नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत के कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण बालाराम कुर्रे सचिव ग्राम पंजचत रसौदा को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तक अपील) नियम, 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बालाराम कुर्रे के निलंबन उपरांत, सचिव ग्राम पंचायत गदौड अरूण कुमार कैवर्त्य को, ग्राम पंचायत रसौटा का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से सौंपा गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत पलारी निर्धारित किया गया है एवं इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

See also  CG : गुढ़ियारी इलाके के धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, भारी पुलिसबल तैनात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *