रायपुर: उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देश के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के माध्यम से राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़क मार्गों में काउकेचर टीम एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से सतत निरंतर जारी है। आज आवारा मवेशियों की सड़कों से धरपकड़ के अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम के विभिन्न जोनो में भिन्न क्षेत्रों कचना सत्यम नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी, मार्बल मार्केट सर्विस रोड तेलीबाधा मुख्य मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में सड़को से आवारा मवेशियों की धरपकड की गई। आवारा मवेशियों की धरपकड का अभियान सतत निरतर जारी रहेगा।
रायपुर नगर पालिक निगम ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी मवेशी मालिको से एक बार पुनः विनम्र अपील की है कि वे अपने मवेशियों को बाधकर रखें और उन्हें सड़कों पर खुले में ना छोडें। कारण कि उनके द्वारा ऐसा करने से सडक दुर्घटनाओ की निरन्तर आशंका बनी रहती है। अन्यथा की स्थिति में मवेशी मालिकों पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए संबंधित मवेशी मालिक अपने मवेशियों को सड़कों पर खुले में छोड़ने के कारण स्वतः जिम्मेदार रहेंगे।














Leave a Reply