बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचला, तीनों की मौत

तखतपुर/बिलासपुर.

बिलासपुर जिले के तखतपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छेड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह हादसा जुनापारा चौकी क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चालक की तलाश जारी
वहीं, हादसे के बाद फरार होने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तीनों युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  CG : दुर्ग में पिकअप के गुप्त चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *