CG : मिनी माता सम्मान समेत तीन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित …

CG : मिनी माता सम्मान समेत तीन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित …

कवर्धा। महिलाओं के सशक्तिकरण, उत्थान और समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए तीन महत्वपूर्ण सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इनमें मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और माता बहादुर कलारिन सम्मान शामिल हैं। इन सम्मानों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतिहास किताबें खोजें

मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) महिलाओं, विशेषकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला या संस्था को प्रदान किया जाता है। चयनित महिला या संस्था को 2 लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पट्टिका दी जाएगी।

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार राज्य की उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने वीरता, साहस, शौर्य और आत्मबल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इस पुरस्कार के तहत चयनित महिला को 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष और नारी उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला को वर्ष 2026 का माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान में भी 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी।

इन सम्मानों के लिए इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित आवेदन प्रारूप में अपना आवेदन 25 सितंबर 2026 शाम 5:30 बजे तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, कबीरधाम में जमा कर सकती हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। सम्मान और पुरस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी तथा आवेदन प्रारूप महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल और जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

See also  CG : रेत माफिया पर शिकंजा अवैध परिवहन करते चार ट्रैक्टर पकड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *