CG : सरगुजा जिले में अफसरों के दायित्वों में किया गया फेरबदल …

CG : सरगुजा जिले में अफसरों के दायित्वों में किया गया फेरबदल …

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सरगुजा जिले में अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन आदेश में आंशिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए आगामी आदेश तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संशोधित आदेश के अनुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव को कई महत्वपूर्ण शाखाओं और विभागों का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उन्हें संबंधित विभागों की नस्तियों के परीक्षण के बाद कलेक्टर के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीवास्तव को आदिम जाति कल्याण विभाग, प्रयास विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य, रेशम, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कई विभागों का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल जीवन मिशन, क्रेडा, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी सहित अन्य शाखाओं के कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। नए कार्य विभाजन के तहत मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, मुख्यमंत्री घोषणा और मुख्यमंत्री फ्लैगशिप कार्यक्रमों से जुड़े कार्यों के लिए भी उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से जिले में कार्यों के बेहतर समन्वय और प्रभावी संचालन में मदद मिलेगी।

See also  रायपुर : बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *