CG : पानी के छींटे फिर तीन थप्पड़…ऐसे 16 साल के नाबालिग ने की रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या …

CG : पानी के छींटे फिर तीन थप्पड़…ऐसे 16 साल के नाबालिग ने की रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या …

बिलासपुर: रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिटाई का बदला लेने के लिए 16 साल के नाबालिग ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसकी मदद से हत्या में शामिल नाबालिग तक पुलिस पहुंची. जानकारी के मुताबिक, मामला तोरवा थाना क्षेत्र मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी का है, जहां गुरुवार को पानी टंकी के पास कर्मचारी का शव मिला था. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई. बिहार के आरा का मूल निवासी नरेश गुप्ता (35) रेलवे ठेकेदार अनिल सिंह की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर के तौर पर काम कर रहा था. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे साइट पर काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे और नरेश को आवाज दी और फोन भी लगाया, जवाब नहीं मिलने पर वह गेट के भीतर प्रवेश कर गए. जहां उनके होश उड़ गए. जमीन पर नरेश की खून से सनी लाश मिली.

पुलिस ने हिरासत में लेकर 16 साल के नाबालिग से पूछताछ की तो उसने हत्या के पीछे का मोटिव बता दिया. उसने कहा कि मंगलवार रात तेज बारिश हो रही थी और वह साइकिल से घर जा रहा था. इस दौरान सड़क किनारे खड़े सुपरवाइजर के ऊपर साइकिल से बारिश का पानी छिटक गया। जिसके बाद सुपरवाइजर ने रास्ते में रोककर तीन थप्पड़ जड़ दिए. इससे नाबालिग खुद को काफ अपमानित महसूस करने लगा और बदले की योजना बनाई. प्लानिंग के मुताबिक नाबालिग बुधवार रात कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचा. रात करीब 11:30 बजे वह साइट के पीछ से घुसा. यहां उसने हथौड़ा और अन्य भारी सामान लेकर सुपरवाइजर नरेश के कमरे तक पहुंचा. उसके सोने का इंजतार किया, फिर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया. पुलिस फिलहाल नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे विधिवत कार्रवाई की जा रही है.

See also  देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *