CG : रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस …

CG : रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस …

मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राकेश यादव के रूप में हुई है, जिसका शव आज सुबह वार्ड नंबर 14 में शारदा मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे नाले में मिला।

शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वही नाले में शव मिलने की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

See also  CG : लोन दिलाने वाला निकला ठग, पिता के भरोसे का उठाया फायदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *