राजनांदगांव : जिला अस्पताल को एफएसएसआई का 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण-पत्र …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव| जिला अस्पताल राजनांदगांव ने स्वच्छ और पौष्टिक भोजन व्यवस्था के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने अस्पताल को 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण-पत्र दिया है। खास बात यह है कि राजनांदगांव जिला अस्पताल छत्तीसगढ़ का पहला अस्पताल है, जिसे यह 5-स्टार प्रमाण-पत्र मिला है। प्रमाण-पत्र 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक मान्य रहेगा।

अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य व्यवस्था में लगातार सुधार किए गए। इसी का परिणाम है कि अस्पताल ने FSSAI के ‘ईट राइट कैंपस’ के निर्धारित मानकों को पूरा किया। यह प्रमाण-पत्र अस्पताल में सुरक्षित भोजन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मान्यता देता है।

इस उपलब्धि के पीछे अस्पताल प्रशासन के साथ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, खाद्य प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों की भूमिका रही। अस्पताल में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह प्रमाण-पत्र केवल सम्मान नहीं, बल्कि मरीजों और उनकेअस्पताल ने ‘सुरक्षित भोजन–स्वस्थ जीवन–स्वस्थ समाज’ की भावना के साथ इस व्यवस्था को आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है। परिजनों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी को और मजबूत करने वाला प्रमाण है।

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के विजन से साकार हुआ अमृतलाल का सपना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *