राजनांदगांव : राजपूत समाज का तीज उत्सव आज…

राजनांदगांव | अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना एवं छत्तीसगढ़ राज्य राजपूत समाज राजनांदगांव ने 6 सितंबर को तीज उत्सव रखा है। कार्यक्रम महाराणा प्रताप भवन चंद्रा कॉलोनी में होगा। उत्सव में राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से वीरांगना टीम की पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगी।

मुख्य अतिथि वीणा सिंह, इला कलचुरी, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, डॉ. मधु भदौरिया, करुणा यादव एवं डॉ. विधि उपस्थित रहेंगी। महिलाओं के लिए नृत्य, गायन, मनोरंजक खेल, प्रतिभा प्रदर्शन और प्रतिभा सम्मान सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपरा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

See also  CG : जिले में अब तक 699.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *