राजनांदगांव : संगठन को बूथ व जमीनी स्तर तक और मजबूत करें…

डोंगरगढ़ , दुर्ग में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय दुर्ग संभाग स्तरीय ब्लॉक अध्यक्ष व मास्टर ट्रेनर्स संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं व संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

शिविर में कांग्रेस संगठन को बूथ व जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय बनाने, संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा व प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, समर्पण और आपसी समन्वय से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रियता से कार्य करने तथा कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

See also  मोहला : कलेक्टर तनुजा सलाम ने मानपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *