राजनांदगांव : बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजन…

डोंगरगांव| शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर शाला के विद्यार्थी प्रकोष्ठ ने विद्यालय के अपने गुरुजनों का सम्मान किया। आयोजन में विद्यार्थियों ने प्रत्येक शिक्षकों को आमंत्रित करने के लिए हस्ताक्षर कार्ड बनाए।

संस्था के प्राचार्य उमा हरिवंश के निर्देशन में प्रभारी प्राचार्य तामेश्वर राव मलिआर्य और संस्था के समस्त शिक्षकों ने मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र का पूजा अर्चना और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थी प्रकोष्ठ के समन्वयक अनिल कुमार पटेल (व्यायाम शिक्षक) ने गीत सुनाया।

व्याख्याता दीपमाला नेताम ने बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाएं और प्रशिक्षु शिक्षक खुशहाली देवांगन ने बच्चों को प्रेरक गाना गाकर सुनाया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक गुरुजनों का सम्मान किया।

See also  राजनांदगांव : ज्ञानदीप पुरस्कार से बढ़ा है खपरीकला गांव का गौरव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *