CG : रायपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 से ज्यादा दुकानदारों पर कार्रवाई …

CG : रायपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 से ज्यादा दुकानदारों पर कार्रवाई …

रायपुर। शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस एवं नगर निगम की टीम प्रहरी ने संयुक्त रूप से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की। यह अभियान आगामी गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए चलाया जा रहा है। पुलिस और नगर निगम की टीम ने सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की।

कोतवाली चौक से जयस्तंभ चौक तक कार्रवाई नगर निगम की टीम प्रहरी के साथ यातायात पुलिस ने कोतवाली चौक से मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक लगातार दो दिनों तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ बाधित करने वाले 50 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। टीम ने मौके से 4 ठेला, 12 टेबल, 15 कपड़ा स्टैंड, 5 फ्लेक्स बोर्ड और तिरपाल स्टैंड जब्त किए। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से 4 हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया।

लोधीपारा-मंडी गेट मार्ग पर बुलडोजर कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लोधीपारा चौक से मंडी गेट मार्ग पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां सड़क किनारे किए गए तीन अवैध अस्थाई अतिक्रमणों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। इसके अलावा 11 दुकानों की अवैध प्रचार सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर हुई और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। गणेश उत्सव को लेकर विशेष तैयारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणेश चतुर्थी जैसे बड़े आयोजनों के दौरान शहर में भीड़ और यातायात दबाव बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

See also  राजनांदगांव : जमीन खरीदी में 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, जुर्म दर्ज…

पुलिस ने की नागरिकों से अपील यातायात पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क, फुटपाथ और डिवाइडर पर सामान या प्रचार सामग्री रखकर यातायात बाधित न करें। पुलिस ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आम जनता का सहयोग जरूरी है। नियमों का पालन करने से न केवल जाम की समस्या कम होगी बल्कि दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *