राजनांदगांव : जमीन खरीदी में 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, जुर्म दर्ज…

राजनांदगांव , जमीन खरीदी कर 2.5 करोड़ रुपए की धोखाधडी की शिकायत पर पुलिस ने तीन खरीददारों पर एफआईआर दर्ज की है। सीएसपी वैशाली जैन की जांच के बाद लालबाग थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्रार्थी चंदाबाई खरे ने शिकायत की थी कि पेंड्री में मौजूद उसके 47 डिसमिल जमीन का सौदा 2 करोड़ 5 लाख रुपए में तय हुआ। जिसके खरीददार प्रवीण झलके, प्रभात जैन व लाला यादव ने जमीन सौदे और एग्रीमेंट के बाद 23 लाख रुपए का भुगतान किया। इसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ी। लेकिन इसके बाद तीनों ने उन्हें सौदे की शेष 1 करोड़ 61 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया। रकम मांगने पर विवाद करने लगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

जमीन का केस कोर्ट में आधी रजिस्ट्री ही की गई इधर धोखाधड़ी का आरोप लगने बाद लाला यादव ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया​ कि 47 डिसमिल में से 10 ​डिसमिल जमीन पर हाईकोर्ट का स्टे हैं। केस कोर्ट में चल रहा है। विक्रेता ने यह जानकारी छिपाई रखी। हमने सिर्फ जमीन के पीछे के हिस्से की खरीदी की है। कोर्ट केस खत्म होने के बाद पूरी जमीन की रजिस्ट्री करने और भुगतान की बात कही गई। एग्रीमेंट में भी विक्रेता ने यही उल्लेख किया है कि पूरी जमीन की रजिस्ट्री के बाद शेष राशि का भुगतान होगा। धोखाधड़ी की मंशा नहीं रही है।

See also  राजनांदगांव : 3 मेरिट सूची व काउंसिलिंग के बाद गणित संकाय में 25 सीटें खाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *