राजनांदगांव: 1 सितम्बर को मटन मार्केट बंद

राजनांदगांव 31 अगस्त। राज्य शासन के निर्देशानुसार अनंत चर्तुदशी के उपलक्ष्य में कल दिनांक 1 सितम्बर दिन मंगलवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। महापौर  हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने, 5000 रूपये अर्थदण्ड वसूलने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

See also  Rajnandgaon : उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को दिया गया नकद पुरस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *