CG : चाचा ने मासूम को आग में झोंका, इलाज के दौरान टूटी सांसें …

CG : चाचा ने मासूम को आग में झोंका, इलाज के दौरान टूटी सांसें …

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकु गांव से दो साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के चाचा नितिन लोनीया ने विवाद के बाद उसे आग में झोंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नितिन लोनीया, अपने भाई सुधीर की पत्नी और उसकी दो साल की बेटी को राशन दुकान जाने की बात कहकर रायपुर ले गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नितिन ने बच्ची को आग में झोंक दिया। बच्ची के पिता सुधीर और नाना ने आरोपी पर कार्रवाई की बात कही है। मामले ने कोनी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

See also  राजनांदगांव : सफाई व्यवस्था बदहाल, रोड पर कचरा, नालियां जाम हुईं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *