राजनांदगांव : सफाई व्यवस्था बदहाल, रोड पर कचरा, नालियां जाम हुईं…

राजनांदगांव : सफाई व्यवस्था बदहाल, रोड पर कचरा, नालियां जाम हुईं...

डोंगरगढ़ . शारदीय नवरात्र समाप्त हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन नगर की सफाई व्यवस्था अब भी बदहाल है। सड़कों पर बिखरा कचरा, उसे खाते मवेशी और महीनों से साफ नहीं हुई नालियां नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों के प्रमुख मार्गों पर भी गंदगी और बदहाल सड़कों से शहर की छवि प्रभावित हो रही है। सप्ताह में दो दिन लगने वाले बुधवारी बाजार में भी सफाई और बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखा जा सकता है। शौचालय की गंदगी दूर से ही महसूस होती है, वहीं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

घर-घर कचरा संग्रहण के बावजूद दुकानों से निकलने वाला एकल उपयोग प्लास्टिक बड़े नालों और पुलिया के नीचे फेंक़े जाने की ख़बर है। सूखे नालों में पड़े प्लास्टिक को मवेशी खाते नजर आते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। वहीं गोल बाजार, गुरुद्वारे के सामने, बस स्टैंड क्षेत्र और वार्डों की अंदरूनी नालियों में गंदगी जमा है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियां जाम हैं।

See also  राजनांदगांव : तूफान : 28-29 को भारी बारिश की चेतावनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *