राजनांदगांव : दही हांडी में मुढ़ीपार के मित्र मंडल समिति ने मारी बाजी, मिला पुरस्कार…

डोंगरगढ़/ मुढ़ीपार , मुढ़ीपार में दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुढ़ीपार सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच पूरा माहौल उत्सवमय रहा।

रोमांचक दही हांडी प्रतियोगिता में मित्र मंडल समिति मुढ़ीपार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और 15,001 रुपए की इनाम राशि अपने नाम की। वहीं ग्राम परसही की टीम व मुढ़ीपार यादव समाज की टीम ने भी उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपना शानदार प्रयास किया।

दही हांडी आयोजन में नागेन्द्र सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल थे। वहीं दाऊ भूपेंद्र सिंह ठाकुर, भारत भूषण सिन्हा सरपंच, मुढ़ीपार कुमेश साहू , नरोत्तम सिन्हा व सौरभ वैष्णव विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस डोंगरगढ़ सहित पंच व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *