मोहला : निर्माण कार्यों की प्रगति को बढ़ाने का प्रयास व गुणवत्ता पर​ ध्यान : कलेक्टर…

मोहला , कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर तनुजा सलाम ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले को प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि इस अंचल की स्वास्थ्य समस्याओं व अन्य विभागों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

सभी विभागों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रेस वार्ता में बताया कि डीएफएफ मद से जिम, कबड्डी हॉल, बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण जारी है। मोहला में 3 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय स्टेडियम की स्वीकृति मिल चुकी है। मेडल स्ट्रेटेजी पर काम कर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।

मोहला, चिल्हाटी (चौकी) और मानपुर को डिजिटल पंचायत बनाया जाएगा। यहां कियोस्क, वाई-फाई जोन, टेली-मेडिसिन, स्मार्ट क्लास और डिजिटल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित होंगे। मोहला मुख्यालय में सड़क पर घूमने वाले मवेशियों और श्वानों के लिए शेल्टर होम बनेगा। पशु चिकित्सा और जिला पंचायत मिलकर एनजीवो से इसका संचालन कराएंगे। वन विभाग के सहयोग से एक लाख पौधे लगाने की तैयारी है।

एकलव्य विद्यालय को 15 दिन के भीतर शिफ्ट करेंगे चौकी के एकलव्य विद्यालय के नए भवन का फेज-1 पूर्ण हो गया है, 15 दिन में शिफ्ट किया जाएगा। तीनों ब्लॉकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, गुड टच-बैड टच, एनीमिया, साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। वहीं 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा।

See also  राजनांदगांव : चिखली में आज रामनाम सप्ताह का होगा शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *