राजनांदगांव : 87 लाख बकाया नहीं चुकाया, मोहला- मानपुर में 500 स्कूलों की बिजली काटी, 1775 को नोटिस …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव l बिल के बकाया राशि की वसूली में जुटी बिजली कंपनी अब एक्शन मोड में आ गई है। सरकारी विभागों के 117 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। जिन्हें लगातार नोटिस दिया जा रहा है। इधर विभाग ने कार्रवाई भी शुरु कर दी है। हालांकि शुरुआती कार्रवाई ​तीनों जिले के स्कूलों में हो रही है।

बिजली बिल बकाया होने के चलते मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 500 से अधिक स्कूलों की लाइन काट दी गई। यह कार्रवाई 8 और 9 सितंबर के दौरान हुई हैं। इन स्कूलों पर 45 लाख रुपए से अधिक का बिल बकाया है। जिसका भुगतान कई बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हो सका है। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप व शिक्षा विभाग की चर्चा के बाद स्क​ूलों की लाइन दोबारा जोड़ी जा रही है। नोटिस जारी किया है: बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि अफसरों के मौखिक आदेश पर लाइन जोड़ी जा रही है। इधर डोंगरगढ़ ब्लॉक के मोहारा में भी गुरुवार को हायर सेकंडरी स्कूल की बिजली लाइन काट दी गई। बिजली कंपनी ने बकाया बिल वसूली के लिए 1775 स्कूलों को नोटिस भी जारी किया है।

1175 कनेक्शन का 87 लाख बकाया बिजली कंपनी के मुताबिक राजनांदगांव सहित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में कुल 1775 स्कूल कनेक्शनों का बिजली बिल बकाया है। इसकी कुल राशि 87 लाख रुपए से अधिक है। इन स्कूलों में प्री-पेड मीटर लगाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। हालांकि इसके संचालन में अभी समय है। लेकिन पुराना बिल भुगतान करने कई दफे स्कूलों को ​नोटिस दिया गया।

जहां काटे वहां दोबारा जोड़ा ^ स्कूलों में शिक्षण प्रभावित न हों, इसे देखते हुए बिजली काटने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जहां कनेक्शन कटे थे, उन्हें भी दोबारा जोड़ दिया गया है। बिल भुगतान के लिए नोटिस दिया गया है। -एचके मेश्राम, चीफ इंजीनियर, सीएसपीडीसीएल

See also  CG में पोला पर्व की धूम, CM विष्णुदेव साय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

व्यय में भुगतान का नियम सरकारी विभागों के स्थापना में बिजली बिल भुगतान के लिए भी प्रावधान तय है। इसके बाद भी मौजूद राशि से बिल भुगतान नहीं किया गया। बि​जली कंपनी ने सभी विभागों को चार से पांच किस्त में बिल भुगतान की सुविधा भी दी है। इसके बावजूद यह हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *