राजनांदगांव : टॉप 3 स्वच्छ, अनुशासित पंडाल होंगे सम्मानित …

राजनांदगांव : टॉप 3 स्वच्छ, अनुशासित पंडाल होंगे सम्मानित …

राजनांदगांव l राजनांदगांव गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस और गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति, सुरक्षा, यातायात, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर अहम फैसले लिए गए। कलेक्टर ने गणेशोत्सव के दौरान पंडालों में स्वच्छता और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणा की। नगर निगम द्वारा प्रत्येक पंडाल के लिए एक समर्पित (डेडिकेटेड) सफाई टीम तैनात की जाएगी। उत्सव के समापन के बाद सबसे स्वच्छ और बेहतर कचरा प्रबंधन करने वाले टॉप 3 गणेश पंडालों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, पंडालों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त रखने की अपील की गई है। बैठक में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर निर्देश जारी किए। आईजी अजय यादव ने कहा कि डीजे पर समय सीमा उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस टीम तैनात रहेगी। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पंडाल के लिए नोडल/डेडिकेटेड पुलिस टीम नियुक्त की गई है। समितियों से अपील है कि वे पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों को तैनात करें।

बिजली व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बरतने कहा गया विद्युत विभाग ने जानकारी दी कि विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर बिजली की तारों की ऊंचाई बढ़ाई गई है और नए पोल लगाकर सर्विस क्रॉसिंग को सुरक्षित किया गया है। साथ ही, दूरसंचार लाइनों को भी व्यवस्थित कराया जा रहा है। आगजनी से बचाव के लिए बड़े पंडालों में अग्निशमन उपकरण रखना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, समितियों से पंडालों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पीएम सूर्य घर योजना (सौर ऊर्जा) के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया गया। ताकि ऊर्जा संरक्षण भी हो सके।

See also  नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *