राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का 14वां स्थापना दिवस राजनांदगांव में मनाया गया। समारोह में बैंक के महाप्रबंधक जाट सहित वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सेवायुक्तों को संबोधित करते हुए बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार साझा किए। कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बैंक द्वारा संचालित ‘सीजीबी के धुरंधर’ एवं ‘अनुपालन एक परंपरा’ अभियान के क्वालिफायर्स को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेवायुक्तों को सम्मान देकर उनके समर्पण, उपलब्धियों और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
राजनांदगांव : अभियान के क्वालिफायर्स को समारोह में किया सम्मानित …














Leave a Reply