राजनांदगांव : शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुआ विवाद चाकू लगने से एक घायल, अस्पताल में भर्ती …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव | लखोली के बैगापारा इलाके में मारपीट के दौरान चाकू से हमला हो गया। इसमें एक युवक को चोटें लगी है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में दाखिल किया गया है। इधर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हो गए हैं। जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

घटना गुुरुवार शाम 4 बजे के आसपास की है। पुलिस ने बताया कि धमधा निवासी राकेश विश्वकर्मा अपने सुसराल बैगापारा आया हुआ है। जो दोपहर में अपने रिश्तेदार के साथ पेंड्री गया था। पुलिस ने बताया कि पेंड्री में उन्हें कुछ और युवक मिले। सभी ने साथ में शराब पी और लखोली लौट रहे थे। इसी दौरान राकेश के साथ युवकों का विवाद हो गया। मारपीट भी हुई। इसी दौरान एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से राकेश पर हमला कर दिया।

See also  डॉ. वर्णिका शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश के स्कूलों एवं बालिका छात्रावासों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *