राजनांदगांव : बारिश के बाद सड़कों पर पानी और कीचड़, परेशानी …

राजनांदगांव : बारिश के बाद सड़कों पर पानी और कीचड़, परेशानी …

राजनांदगांव | शहर में सुंदरता बढ़ाने के लिए चित्रकारी से सजाई गई दीवारों का स्वरूप अब विज्ञापन पोस्टरों और आसपास रखे कबाड़ के कारण बिगड़ रहा है। दीवारों पर जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए जाने से चित्रकारी ढंक रही है। वहीं आसपास कबाड़ पड़ा होने से भी स्थान की साफ-सफाई और सुंदरता प्रभावित हो रही है। सार्वजनिक स्थानों को आकर्षक बनाने के बाद उनके रख रखाव पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। दीवारों से अनधिकृत पोस्टर हटाने और कबाड़ की सफाई कराने की जरूरत है, ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे।

-हेमंत सोनवानी, राजनांदगांव

राजनांदगांव| रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए निर्माण काम चल रहा है। लेकिन इसके दायरे में रखी कुर्सियां निर्माण कार्य के चलते उपयोग में नहीं आ पा रही हैं। निर्माण सामग्री और कार्य क्षेत्र के कारण यात्रियों को बैठने की सुविधा प्रभावित हो रही है। ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है। निर्माण कार्य जरूरी है, लेकिन बैठने वैकल्पिक व्यवस्था जरुरी है। विभाग को निर्माण क्षेत्र को व्यवस्थित कर कुर्सियों को यात्रियों के उपयोग में लाने की जरूरत है। -मनीष सिंह, राजनांदगांव

राजनांदगांव| रेलवे स्टेशन रोड पर कई जगह सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के साथ रोज बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को गति कम कर सावधानी से निकलना पड़ रहा है। बारिश में पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। -भीखम वर्मा, राजनांदगांव

See also  धमतरी के शशिकांत की जिंदगी बदलेगी, 10 साल पुराने हादसे के बाद CM साय AIIMS में कराएंगे इलाज

राजनांदगांव| बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भरने और कीचड़ की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जलजमाव वाले हिस्सों से पैदल गुजरने वालों को पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलन के कारण परेशानी हो रही है। जहां पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है, वहां बारिश के बाद समस्या बढ़ जाती है। संबंधित विभाग को जलजमाव वाले स्थानों की पहचान कर निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और कीचड़ की सफाई कराने की जरूरत है। -देवेश साहू, राजनांदगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *