राजनांदगांव : हादसे में जबड़ा फ्रैक्चर हुआ, डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी …

राजनांदगांव : हादसे में जबड़ा फ्रैक्चर हुआ, डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी …

राजनांदगांव l सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय युवक के चेहरे और जबड़े की कई हड्डियों में हुए जटिल फ्रैक्चर की मेडिकल कॉलेज में सफल सर्जरी की गई। चोट इतनी गंभीर थी कि ऊपरी जबड़ा पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया था, चेहरे पर सूजन थी और युवक को देखने में भी परेशानी हो रही थी। दांतों की सामान्य सेटिंग बिगड़ने के साथ मुंह खुलना लगभग बंद हो गया था।

बोलने और खाना चबाने में भी उसे काफी दिक्कत हो रही थी। दंत विभाग ने जांच के बाद ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त हड्डियों को सही स्थिति में लाकर रिपेयर किया।

इलाज के बाद युवक स्वस्थ होकर घर लौट गया। जानकारी के अनुसार युवक यशवंत पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। दुर्घटना में चेहरे की कई हड्डियों में चोट आई थी। ऊपरी जबड़े में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण चेहरे की बनावट और दांतों का आपसी संरेखण भी बिगड़ गया था। मुंह लगभग नहीं खुल पा रहा था। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने के बाद दंत विभाग की टीम के डॉक्टरों ने आवश्यक जांच की और स्थिति के अनुसार शल्य चिकित्सा करने की प्लानिंग की।

दंत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा के नेतृत्व में डॉ. राघव अग्रवाल और डॉ. अनिरुद्ध गांधी समेत दंत चिकित्सा विभाग की टीम ने जटिल जबड़े के फ्रैक्चर की सर्जरी की। ऑपरेशन में क्षतिग्रस्त हड्डियों को उचित स्थिति में लाकर उनका रिपेयर किया गया। निश्चेतना विभाग की डॉ. दुर्गा और उनकी टीम ने भी सर्जरी में सहयोग किया। दोनों विभागों के समन्वय से जटिल ऑपरेशन सफल हुआ। सर्जरी के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ। चेहरे की सूजन कम और जबड़े की के साथ दांतों को दोबारा ठीक किया।

See also  CG : ’सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित कोरिया के संकल्प को साकार करें - कलेक्टर रोक्तिमा यादव’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *