डोंगरगांव l नगर यादव समाज डोंगरगांव के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह धार्मिक आयोजन यादव समाज भवन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं और श्रद्धालु शामिल हुए थे। यादव समाज ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की स्थापना की गई तथा मध्य रात्रि में जन्मोत्सव का पावन पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया।
श्री कृष्णा जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन विशेष हवन-पूजन हुआ, जिसमें सामाजिक बंधुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में समाज के सदस्यों व विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में भाजपा नेता दिनेश गांधी , लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जागृति चुन्नी यदु, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, राम कुमार गुप्ता, राम किशन माहेश्वरी, डीकेश साहू, रोहित गुप्ता, हेमंत चोपड़ा, मनोज हेमनानी व लोकेश यदु मंचस्थ थे।
गांधी ने यादव समाज के संगठित प्रयासों, सामाजिक समरसता और संस्कारवान आयोजनों की सराहना करते हुए उपस्थित युवाओं और विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।लक्ष्मीनारायण की ओर से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च अंक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्मा यादव, साधु यादव, संतोष यादव, संजय यादव, लुनकरण यादव, अनिल यादव, परमानंद यादव, रामशरण यादव, बंशी यादव सहित यादव समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बच्चों का सम्मान कर बढ़ाया उनका हौसला समारोह के दौरान समाज के विद्यार्थियों मेघा यादव, हर्ष यादव व पायल यादव को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए अतिथियों ने शील्ड व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।











Leave a Reply