CG : नगर में आज साइबर जागृति अभियान …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

खैरागढ़ | साइबर अपराधों के प्रति आमजन और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत 11 सितंबर को खैरागढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के साथ पुलिस महानिरीक्षक शामिल होंगे। जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राज्य में साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा की जानकारी देंगे।

See also  धमतरी के शशिकांत की जिंदगी बदलेगी, 10 साल पुराने हादसे के बाद CM साय AIIMS में कराएंगे इलाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *