Rajnandgaon : पांगरीकला स्कूल में मनाया पोला उत्सव …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

डोंगरगांव | शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला पांगरीकला में पोला उत्सव में विभिन्न खेल हुए। शिक्षक भूपेन्द्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लिया। पोला पर्व के महत्व व भारतीय संस्कृति में बैलों की योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रूप से सजाए गए मिट्टी के बैलों की पूजा अर्चना की। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि पोला पर्व किसानों और उनके कृषि कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैलों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। कार्यक्रम में प्रधान पाठक, शिक्षक, ग्रामीण तथा छात्र-छात्राएं शामिल थे।

See also  Rajnandgaon : गणेश पर्व: नपा में शांति समिति की बैठक आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *